Punjab Govt
HomeNationalGirlfriend के साथ घूम रहा था पति, पत्नी ने मौके पर पहुंचकर...

Girlfriend के साथ घूम रहा था पति, पत्नी ने मौके पर पहुंचकर की धुनाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोरबाः छत्तीसगढ़ में एक पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था, अचानक उसकी पत्नी ने पति को मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद बीच सड़क जमकर विवाद हुआ। मामला इतना गरमा गया कि पत्नी ने पति की पिटाई तक कर डाली। जानकारी अनुसार वकील कार से अपनी प्रेमिका को घुमाने लाया था। इसी दौरान वहां उसकी पत्नी पहुंच गई। दोनों के बीच कहासुनी और बहस इतनी बढ़ गई कि पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। ये देख वहां मौजूद लोगों ने पति और प्रेमिका को पीट दिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पत्नी के चिल्लाने पर चौपाटी के लोग मौके पर एकजुट हो गए। इस दौरान गर्लफ्रेंड ने वीडियो बनाने पर एक अन्य युवती का मोबाइल फेंक दिया। इससे मौके पर मौजूद भीड़ भड़क गई और महिला को बाहर खींचकर धुनाई कर दी।
सभी महिला के साथ हुई मारपीट का विरोध करने लगे। वहीं कुछ लोग इस विवाद का वीडियो बनाते रहे। सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मौजूद लोगों को हटाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -