HomeChandigarhपत्नी के पीठ और कमर पर पति ने किए चाकू से कई...

पत्नी के पीठ और कमर पर पति ने किए चाकू से कई वार, गंभीर घायल देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान 28 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। व्यक्ति ने पत्नी के पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर चाकू से कई वार किए। घायल महिला कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल का काम करती है। घटना के दौरान पत्नी के आने से पहले ही आरोपी शोरूम के बाहर पहुंच गया था। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले पंचकूला के रहने वाले हीरा लाल के साथ हुई थी, लेकिन कई बार झगड़े होने के कारण वह मायके में जाकर रहने लगी। इसके बाद उसने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने हर महीने 5 हजार रुपए खर्च देने के आदेश दिए थे।

अब तक वह करीब 30 हजार रुपए का भुगतान कर चुका है, लेकिन अब पति पैसे न देने के लिए आनाकानी करता रहता था। घायल महिला को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी हीरा लाल के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। घरवालों का कहना है कि वह शराब और अन्य नशा करने का आदी है। शादी के एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ, जो अब करीब 7 साल का है और तीसरी कक्षा में पढ़ता है। करीब 5 साल पहले दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रियंका ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी।

वह बच्चे का पालन-पोषण करने के लिए महिला ने मुल्लांपुर में कपड़ों के शोरूम में सेल्सगर्ल की नौकरी शुरू की थी, जिसे उसने 4 महीने पहले ज्वॉइन किया था। महिला के भाई अनिल ने बताया कि आरोपी पिछले एक हफ्ते से दुकान के आसपास घूम रहा था। जैसे ही इस बारे में प्रियंका को पता चला, उसने परिवार को बताया। परिवार वाले कई बार मुल्लांपुर जाकर उसे पकड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन आरोपी हर बार भाग जाता था। महिला पति से बहुत प्यार करती रही है। उसने अपने बाजू पर पहले अपने दोनों भाईयों सुनील और अनिल का नाम लिखवाया हुआ था। जबकि शादी के बाद उसने सबसे ऊपर पति का नाम हीरा लाल भी लिखवा लिया था। लेकिन कोर्ट में केस जाने के बाद भी पति का नाम नहीं मिटाया है। वह कहती है कि मुझे पति से कुछ नहीं चाहिए। बस मेरे बेटे का हक दे दे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -