Punjab Govt
HomeNationalपत्नी से प्रताड़ित पति ने उठाया खौफनाक कदम, ससुरालियों पर लगाए गंभीर...

पत्नी से प्रताड़ित पति ने उठाया खौफनाक कदम, ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः बरेला क्षेत्र में व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले युवक ने एक मिनट का वीडियो बनाकर साफ तौर पर आरोप लगाया कि उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी दिव्यानी सोनी, ससुर सतीष सोनी और साली शिवानी हैं।

जानकारी मुताबिक, 37 वर्षीय सचिन बरेला के बमबमपुरा वार्ड 11 का निवासी था। उसने आत्हत्या से पहले वीडियो में कहा, 2018 में सम्मेलन से मेरी शादी हुई थी। पत्नी से मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मौत का कारण पत्नी दिव्यानी, ससुर सतीष सोनी, शाली शिवानी होगी। इन लोगों के टॉर्चर से मैं परेशान हो चुका हूं। सचिन ने खेत में जाकर सल्फास खाया था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने से पहले ही बरेला पुलिस ने जांच और बयान के आधार पर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दिव्यानी के साथ और कौन-कौन लोग हैं, जो सचिन को प्रताड़ित करते थे।

मृतक के परिजन का आरोप है कि दिव्यानी का बरेला में ही रहने वाले किसी व्यक्ति से अफेयर था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सचिन को पता चला कि उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती है। पूछा तो पत्नी ने साथ में पढ़ने वाली सहेली का नाम बता दिया। कुछ दिनों पहले जब सचिन अपनी बर्तन की दुकान से घर आया तो देखा कि दिव्यानी फोन पर किसी से बातों में मशगूल है। सचिन ने उसका मोबाइल चेक करते हुए थोड़ी तफ्तीश की तो पता चला कि पत्नी का अफेयर बरेला के ही किसी युवक से चल रहा है। सचिन ने पत्नी को डांटा और प्रेमी से बात करने से मना किया तो उल्टा पत्नी ने सचिन से नाराज हो गई और अपने माता-पिता और भाई, बहन से बता दिया कि सचिन उसके साथ मारपीट करता है। इसके साथ ही उसने घरेलू हिंसा में पूरे परिवार को फंसा देने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसी से परेशान होकर सचिन ने खुदकुशी का कदम उठाया है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया किसचिन का एक मिनट का वीडियो सोमवार को सामने आया है। वह पता कर रहे हैं कि कौन-कौन इस अपराध में शामिल हैं। दिव्यानी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -