Punjab Govt AD
HomeNationalTransformer Store एरिया में लगी भीषण आग, दूर तक दिखी लपटें

Transformer Store एरिया में लगी भीषण आग, दूर तक दिखी लपटें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में अचानक भीषण आग लग गई। एक ट्रांसफॉर्मर से धीरे-धीरे आग दूसरे ट्रांसफॉर्मर तक फैलती गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और कई किलोमीटर की दूरी से ही आग की लपटें और धुंआ देखा गया। फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है। लेकिन अभी भी दूर तक धुआं दिखाई दे रहा। करीब 30 लाख के नुकसान की आशंका है।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे कोतरा रोड स्थित गजानंद पुरम काॅलोनी के पीछे बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में आग देखी गई। आग ने कुछ ही देर में भयावह रूप धारण कर लिया। धुआं की वजह से आसपास के काॅलोनी वासी भी काफी परेशान थे, लेकिन आग की लपटे इतनी बढ़ चुकी थी कि उसे बुझाना मुश्किल हो रहा था।

इस संबंध में स्टोर एरिया कार्यपालन अभियंता गुंजन शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे के आसपास घटना हुई। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। फील्ड से जो खराब ट्रांसफॉर्मर आते हैं, वही यहां रखा हुआ था। शुरुआती आकलन में करीब 25 से 30 लाख का नुकसान हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -