नई दिल्ली : महाराष्ट्र के बीड में भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां अहमदनगर की ओर जाने वाली सड़क पर देर रात एक एंबुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। घटना बुधवार रात 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौरे और फिर लोकल पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।
हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि एक ट्रक धामनगांव से अहमदनगर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक एंबुलेंस ने ट्रक में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एक अन्य एंबुलेंस के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव किया शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि एक ट्रक धामनगांव से अहमदनगर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक एंबुलेंस ने ट्रक में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एक अन्य एंबुलेंस के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव किया शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया