Punjab Govt
HomeNationalअस्पताल में गुंडागर्दी, X-ray Report मांगने पर स्टाफ ने की युवक...

अस्पताल में गुंडागर्दी, X-ray Report मांगने पर स्टाफ ने की युवक से मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिलखती रही मां और बहन, कई घंटे बेसुध पड़ा रहा युवक

रीवाः अस्पतालों में लोग अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए जाते हैं। लेकिन वही अस्पताल अगर आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का कारण बन जाए तो क्या होगा। ऐसा ही मामला रीवा के सरकारी अस्पताल से सामने आया है। जहां, अस्पताल में अपनी मां को चेक करवाने गए युवक पर अस्पताल के ही कर्मियों ने छोटी सी बात को हमला कर दिया। पीड़ित को कमरे में बंद कर आधा घंटे इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। कमरे के बाहर उसकी बीमार मां और बहन बिलखती रहीं, लेकिन किसी को भी उन पर तरस नहीं आया।

जानकारी मुताबिक, संजय गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में शनिवार शाम को युवक अपनी मां और बहन शशि मिश्रा के साथ मां का इलाज कराने अस्पताल आया था। मां के पैर में चोट लगने की वजह से प्लास्टर चढ़ा है। यहां मां के पैर का एक्सरे कराया। रिपोर्ट आने में देर हो रही थी। देवेंद्र ने स्टाफ से कहा कि थोड़ा जल्दी रिपोर्ट दे दें। इस पर कर्मचारी नाराज हो गए।

देवेंद्र की मां फूलमती शुक्ला ने कहा कि मेरे एक पैर में चोट लगने की वजह से प्लास्टर चढ़ा है। बेटे देवेंद्र और बेटी शशि को लेकर एक्सरे करवाने आई थी। एक्सरे के बाद बेटे ने रिपोर्ट मांगी तो अस्पताल के 4 कर्मचारियों ने कमरे में बंदकर उसके साथ मारपीट की। बहन शशि ने बताया कि हम तो मरीज का इलाज करवाने आए थे लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी गलती के अटेंडर को भी मारपीट कर मरीज बना दिया। मैंने जब भाई को बचाने का प्रयास किया तो मेरे साथ भी मारपीट की गई।

अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने रविवार को कहा कि घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। मारपीट करने वाले कर्मचारियों की पहचान हो गई है। कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -