Himachal Govt
Himachalपीड़ित मानवता की सेवा के लिए लगातार काम करेगी हिमोत्कर्ष परिषद ...

पीड़ित मानवता की सेवा के लिए लगातार काम करेगी हिमोत्कर्ष परिषद :बाबा बाल जी महाराज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद पीडि़त मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्यरत है। यह बात सोमवार को ऊना मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर कोटला कलां गांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर आश्रम में हिमोत्कर्ष रोगी वाहन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यातिथि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कही। इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल श्र्मा, सीएमओ स्पैशलिस्ट सेवानिवृत डा.शिव पाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि दीन-दुखियों की मदद करना सबसे बड़ा परोपकार है। बाबा बाल जी महाराज ने आशा जताई कि हिमोत्कर्ष रोगी वाहन से असंख्य रोगी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को फ्री राशन,मेधावी विद्यार्थियों का स्कोलरशिप,लड़कियों को व्यवसायिक शिक्षा के लिए आईटीआई का संचालन,मेडिकल कैंपस का आयोजन तथा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे है। उन्होंने आशा जताई कि परिषद समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को आगे  भी जारी रखेगी तथा गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगातार जुटी रहेगी। बाबा बाल जी महाराज ने रोगी वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनता को लोकार्पित किया।
इससे पहले हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने बताया कि परिषद के स्वास्थय सेवा प्रकल्प के तहत रोगी वाहन सेवा में नई गाड़ी जोड़ी गई है। परिषद ने ऊना जिला में दूसरी एंबूलेंस को जनता की सेवा में समर्पित किया है। इससे पहले हिमोत्कर्ष की एंबूलेंस सेवा पिछले दस वर्षो से सफलतापूर्वक चल रही है। जिसके माध्यम से हर वर्ष 500 से अधिक रोगियों को सस्ती दरों पर एंबूलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। अभी तक 5000 के लगभग रोगियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि परिषद की एंबूूलेंस सर्विस रोगियों के लिए उपलब्ध रहेगी,जोकि जिला ऊना के अलावा पीजीआई चंडीगढ़,लुधियाणा,जालंधर,होशियारपुर व अन्य स्थानो के लिए उपलब्ध होगी।
हिमोत्कर्ष परिषद के वरिष्ठ सदस्य व सलाहकार डा.राजेंद्र शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय किशन लाल शर्मा की पुण्य स्मृति में हिमोत्कर्ष परिषद को एंबूलेंस खरीदने के लिए आठ लाख रूपए की राशि दान की। जिससे परिषद ने ईको एंबूलेंस खरीद कर उसे जनता को समर्पित किया है। परिषद इसका संचालन करेगी तथा यह एंबूलेंस ऊना जिला के अलावा प्रदेश से बाहर पीजीआई चंडीगढ़,लुधियाणा,जालंधर व अन्य स्थानों पर रोगियों को स्वास्थय लाभ हेतु लेकर जाने में मदद करेगी।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,सीएमओ स्पैशलिस्ट सेवानिवृत डा.शिव पाल कंवर,हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद,जिलाध्यक्ष करण पाल सिंह मनकोटिया,परिषद सदस्य अशोक ऐरी,रजनीश लूंबा,अजय ठाकुर,ईशान ऐरी,विकास कौंडल,मुनिंद्र अरोड़ा,राजन पुरी,अमित शर्मा,जोगिंद्र,यतिन कंवर,सुधीर कुमार,हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला,रमा कंवर,सुदेश अरोड़ा,मंजू मनकोटिया,अनिती सूद,रंजू बाला, मीना ठाकुर,निशा कुमारी,कमला कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

NLU के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग करेगी प्रदेश सरकारः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Punjab News: बक्कर मंडी में चर्चा में आई व्यक्ति की वायरल वीडियो

अमृतसरः  पुलिस स्टेशन गेट हकीमा के अधीन आते दामगंज...

Punjab News: वाल्मीकि समुदाय का पुल पर प्रदर्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

अमृतसरः लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के...

Punjab News: PLI वितरण की मांग को लेकर SBI कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियाना: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले आज लुधियाना में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 5-डे...

NLU के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग करेगी प्रदेश सरकारः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए...

Punjab News: बक्कर मंडी में चर्चा में आई व्यक्ति की वायरल वीडियो

अमृतसरः  पुलिस स्टेशन गेट हकीमा के अधीन आते दामगंज इलाके से पास बक्कर मंडी में व्यक्ति की वायरल वीडियो...

Punjab News: भाजपा-अकाली गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का आया बयान, फिर गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

अमृतसरः केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले...