.
Himachalहिमोत्कर्ष को हिम जन कल्याण संस्था ने "सामाजिक सरोकार सम्मान"से नवाजा

हिमोत्कर्ष को हिम जन कल्याण संस्था ने “सामाजिक सरोकार सम्मान”से नवाजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश भर में सामाजिक कार्यो में अग्रणीय भूमिका निभा रही हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना को हिम जन कल्याण संस्था पालमपुर द्वारा पालमपुर विज्ञान केंद्र में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में  *”सामाजिक सरोकार सम्मान”* से नवाजा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची सांसद राज्य सभा इंदु गोस्वामी की उपस्थिति में समारोह की अध्यक्षता कर रहे हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो हरिंदर कुमार चौधरी एवं हिम जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की उपस्थिति में हिमोत्कर्ष परिषद के संयुक्त सचिव मनोज कंवर व हिमोत्कर्ष परिषद से डा. राकेश कपिला, करण कंवर, अजय रघुवंशी को इस सम्मान से अलंकृत किया। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो हरिंदर कुमार चौधरी  ने कहा कि  हिमोत्कर्ष संस्था सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रही है। संस्था द्वारा कई प्रकल्प चलाकर गरीब व जरुरतमंद वर्ग की मदद की जा रही है, जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गरीब व जरुरतमंद की मदद करना सच्ची इंसानियत है। 

हिमोत्कर्ष परिषद के संयुक्त सचिव मनोज कंवर ने हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा चलाए  जा रहे प्रकल्पों बारे भी प्रो हरिंदर चौधरी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था अमोदनी महिला राशन वितरण प्रकल्प, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, हैल्थ चैकअप कैंप सहित अन्य प्रकल्प चला रही है। उन्होंने बताया कि अमोदनी प्रकल्प पिछले 10 वर्षो से लगातार चलाया जा रहा है। परिषद अभी तक 514 महिलाओं को करीब 35 लाख रुपए का राशन वितरित कर चुकी है। उनहोंने कहा कि  हिमोत्कर्ष महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कार्य कर रही है। हिमोत्कर्ष परिषद ऊना मुख्यालय पर कन्या आईटीआई चलाकर महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में जुटी हुई है। अभी तक कई युवतियां यहां से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर स्वरोजगार को प्राप्त कर चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...