HomeHimachalBaddiहिमालया एनजीओ ने 49 बार रक्त देने पर सम्मान देकर नवाजा युवा

हिमालया एनजीओ ने 49 बार रक्त देने पर सम्मान देकर नवाजा युवा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अपने अंग दान करने का भी 28 साल में ही भाई सहित भर चुका प्रपत्र

गणतंत्र दिवस पर युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना अमन

बद्दी/सचिन बैंसल: रामशहर के एक युवा ने छोटी सी उम्र में ही समाज सेवा को ही अपना शौक बना लिया। उपमंडल रामशहर के 28 साल के युवा अमन गुप्ता दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए  अब तक 49 बार रक्तदान कर चुका है वहीं जरुरत पडऩे पर 7 बार ब्लड प्लेटलेट्स भी दान कर चुका है। कई बार दर्द से तडपते बिलखते लोगों को अमन ने देखा तो उसने समाज सेवा को ही अपना शौक बना लिया और दिन रात वह गरीबों व जरुतमंदों को मदद करने में जुटा रहता है। उसकी विभिन्न उपलब्धियों को लेकर हिमालया जनकल्याण समिति के संयोजक डा. रणेश राणा ने युवा अमन गुप्ता को उसकी बेताब उपलब्धियों को लेकर रामशहर में जाकर उसको सम्मानित किया। अमन ने बताया कि मैने अपने जीवन में जरुरतमंद लोगों की सेवा करना अपने माता पिता और चाचा स्व. कुलदीप गुप्ता एवं नालागढ़ के समाजसेवी तेजपाल सिंह व नरेंद्र सिंह से प्रेरणा स्वरुप सीखा। उन्होने बताया कि उसके बाद अमन पिछले 10 साल से एक एनजीओ एक जरिया के साथ जुडे और उसके अध्यक्ष अनमोल कवात्रा जो कि लुधियाना से है के सानिध्य में काम किया। यह संस्था बहुत ही जरुरतमंद व मरीजों की सीधी मदद करती है और सहायता राशि सीधे उनके खातों में डालती है। इस संस्था ने हजारों ऐसे लोगों की मदद की है जो कि जीने की आशा खो चुके हैं लेकिन अब सिर उठाकर जी रहे हैं।

मेरा परिवार है सेवा का आधार-

अमन गुप्ता ने कहा कि मेरे तमाम तरह के सेवा कार्यों में मेरा परिवार मेरी पूरी तरह सपोर्ट करता है। मरीज चाहे पीजीआई में हो या आईजीएमसी शिमला में हमारी हर जगह ब्लड की सेवा निशुल्क रहती है। मेरे साथ बहुत से युवा जुडे हुए है जो कि रक्त की जरुरत पडने पर हर समय जरुरतमंदों को रक्त देने पहुंच जाते हैं। हमारी कोई भी खुशी व सैलिब्रेशन जरुरमंद लोगों के साथ ही होती है और उनके साथ ही मनाई जाती है। बेसहारा गौवंश के लिए हमारी टीम हमेशा तत्पर रहती है।

पीजीआई में अंगदान का फार्म भरा-

जिस समय लोग जीने व भोग विलास व ऐश परस्ती की सोचते हैं उस उम्र में अमन गुप्ता व उनके भाई आकाश गुप्ता ने पीजीआई जाकर आर्गेन डोनशन का फार्म 20 सितंबर 2023 को भर दिया था। अमन ने कहा कि मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है कि जब तक इस दुनिया में हूं मैं हर समय जरुरतमंद लोगों की मदद करता रहूं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -