Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News: दुलैहड़ भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म की झांकी

Himachal News: दुलैहड़ भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म की झांकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र के गांव दुलैहड़ स्थित शिव मंदिर में श्रीमद भागवत सप्ताह कथा में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्म की झांकी निकाली गई। जिसमें पंडित किशोरी लाल ने वासुदेव की भूमिका निभाई। इस मौका पर श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण के जन्म पर खूब जश्न मनाया। कथा व्यास  तरुण डोगरा ने श्रद्धालुओं को भगवान का स्मरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा किभागवत कथा का श्रवण करने से दुखों से छुटकारा मिलता है।

मन को शांति मिलती है। उन्होंने भगवान कृष्ण जन्म के विभिन्न प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भगवान से जुडऩे का उपदेश दिया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि मंदिर में 27 फरवरी तक साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। रोजाना कथा उपरांत लंगर चलेगा। 26 फरवरी को शिव पूजन के बाद भंडारा होगा। 27 फरवरी को कथा का भोग डालने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु धार्मिक समागम में भाग लेकर अपना भाग्य सफल बनाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -