Punjab Govt AD
HomeHaryanaट्रैक्टर-ट्राले में घुसी High-Speed SUV, 2 दोस्तों की मौत, 3 गंभीर घायल

ट्रैक्टर-ट्राले में घुसी High-Speed SUV, 2 दोस्तों की मौत, 3 गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसारः हांसी में हाई स्पीड एसयूवी की ट्रैक्टर-ट्रॉला में टक्कर से 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत का मामला सामने आया है। घटना में 3 अन्य को गंभीर चोटे आई हैं। हादसा इतना भीषण था कि बोनट और इंजन के पार्ट्स उखड़कर कई फीट पीछे खिसक गए। ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर चालक का कहना है कि टक्कर लगते ही उन्हें भी तेज झटका लगा। ट्रैक्टर-ट्रॉला कई फीट खिसकता चला गया। आसपास के लोगों को बुलाकर उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पांचों युवक शुक्रवार तड़के भिवानी से बारात से वापस फतेहाबाद लौट रहे थे। हांसी के सैनीपुरा गांव के पास ये हादसा हो गया।

जानकारी मुताबिक, फतेहाबाद के मोची गांव के रहने वाले महावीर (42) और चौबारा गांव निवासी मनोज (38) अपने साथियों के साथ भिवानी जिले के गांव बड़सी में एक शादी समारोह गए थे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद पांचों अपनी टाटा सिएरा कार में सवार होकर वापस फतेहाबाद के लिए निकल गए। हांसी के सैनीपुरा गांव के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में महावीर और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 3 दोस्त चौबारा गांव के ही विक्रम व कृष्ण और चंद्रावल के विनोद की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों का हांसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ट्रैक्टर ड्राइवर बालकरण का कहना है कि वह यूपी से ट्रॉला लेकर सिरसा की ओर जा रहे थे। हांसी के पास अचानक ट्रैक्टर में तेज झटका लगा। गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी थी। इसके बाद लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और सामान्य अस्पताल पहुंचे। गांव चौबारा के सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि मनोज परिवार की इकलौता संतान था। उनके परिवार में माता, पिता, पत्नी, 2 बेटी और एक बेटा है। वहीं महावीर परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हादसे की सूचना मिलते ही शिशु पुल चौकी पुलिस और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -