Loading...
Punjab Govt
HomeNationalतेज रफ्तार School Bus पलटी, मची चीख-पुकार, 14 बच्चे घायल, देखें वीडियो

तेज रफ्तार School Bus पलटी, मची चीख-पुकार, 14 बच्चे घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसी: यूपी के झांसी में सोमवार सुबह बच्चों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में 14 बच्चे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बस में 30 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि स्कूल बस कुइया और बरोदा गांव से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस ग्राम बाबई और बरोदा के बीच पहुंची, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को इलाज के लिए मोठ सीएचसी और झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 14 बच्चे घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे में घायल बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक बस को तेज गति से चला रहा था, जिससे संतुलन बिगड़ा और बस पलट गई।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस की हालत ठीक नहीं थी और उसमें सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page