नई दिल्ली – केदारनाथ से गौचर के बीच भीमबली के पास एक हेलिकॉप्टर गिरा है। केदारनाथ धाम में एमआई-17 से छिटक कर केदारनाथ की पहाड़ियों में क्रिस्टल हेलीकॉप्टर गिर गया। वहीं हेलीकॉप्टर गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया।केदारनाथ धाम में पूर्व में लैंडिंग के दौरान क्रिस्टल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
केदारनाथ में एमआई-17 से छिटक कर गिरा Helicopterhttps://t.co/mmyazxjj6Y#HelicopterCrash #hamster pic.twitter.com/b5y10nnBiR
— Encounter News (@EncounterNews01) August 31, 2024
घटना का यह दृश्य देख लोगों चिल्लाने लगे। बताया जा रहा है कि इस क्षतिग्रस्त हेली के सभी जरूरी पार्ट पहले ही निकाल दिए गए थे। आज सुबह क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलीकॉप्टर को एमआई 17 से रेस्क्यू किया जा रहा था।
इस दौरान कुछ दूर पहुंचने पर सेना के एमआई- 17 से छंटककर क्रिस्टल हेलीकाप्टर पहाड़ियों से होकर मंदाकिनी नदी में समा गया। जिसने भी ये घटना देखी, वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। बताया जा रहा है कि इस खराब हेली के सभी जरूरी पार्ट पहले ही निकाल दिए गए थे।
