Punjab Govt
HomeBreaking Newsबादल फटने से भारी तबाही, दादा-दादी और पोता मलबे में दबे, देखें...

बादल फटने से भारी तबाही, दादा-दादी और पोता मलबे में दबे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चिड़गांवः हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह भारी नुकसान हो रहा है। शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल की चिड़गांव तहसील में बादल फटने से भारी तबाही हुई। चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में बादल फटने से स्थानीय लैला खड में बाढ़ आ गई। शुक्रवार की देर रात बादल फटने से एक भोजनालय ढ़ह गया। इसमें रह रहे तीन लोग मलबे में दबकर लापता हो गए हैं। इनमें दादा-दादी और पोता शामिल है। मलबे में दबे लोगों की पहचान रोशन लाल (62), उनकी पत्नी भागा देवी (57), और पोता (11) कार्तिक के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। अभी तक लापता लोगों का सुराग नहीं लग पाया है। बादल फटने से इलाके में भारी नुकसान होने की आंशका है। इसका आकलन किया जा रहा है।

चिड़गांव के नायब तहसीलदार सौरभ धीमान ने कहा कि ढाबे के ढह जाने से इसके मलबे में एक परिवार के तीन लोग लापता हो गए हैं। इनमें दादा, दादी और पोता शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इलाके में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बता दें कि राज्य में भूस्खलन से 600 से अधिक सड़कें बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं और कई जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। दो दिन पहले ही चिड़गांव के खाबल में एक कार के खाई में गिरने तीन लोगों की मौत हुई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -