.
Himachalस्वास्थ्य मंत्री ने बालीवाल में किया पीएचसी का शुभांरभ, कुठार बीत में...

स्वास्थ्य मंत्री ने बालीवाल में किया पीएचसी का शुभांरभ, कुठार बीत में 1 करोड़ से बनेगी पीएचसी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
हिमकैप्स कॉलेज में जल्द शुरू होगा एमएससी नर्सिंग कोर्सः डॉ. सहजल
ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने आज हरोली विस क्षेत्र के तहत कुठार बीत में 1.01 करोड़ रुपए से बनने वाली पीएचसी का भूमि पूजन किया। इससे पूर्व डॉ. सहजल ने बालीवाल में पीएसची का शुभारंभ भी किया। 
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास करवाया है। सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य वर्तमान सरकार की प्राथमिकता रही है और इस दिशा में अनेकों कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर डॉक्टरों की भर्ती की है और सितंबर तक चिकित्सकों के अतिरिक्त पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। 
डॉ. सहजल ने कहा कि हिमकैप्स कॉलेज में जल्द ही एमएससी नर्सिंग का कोर्स आरंभ किया जाएगा तथा इसकी औपचारिक अनुमति बहुत जल्द प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आयुसीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की है। प्रदेश में साढ़े चार वर्ष पूर्व सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वालों की संख्या 4 लाख थी, जो अब बढ़कर 7 लाख से अधिक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज करवाने के लिए हिमकेयर योजना आरंभ की है, जिसके तहत 6 लाख परिवारों का पंजीकरण किया गया है। 
प्रो. राम कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी मांगें
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने हरोली विस क्षेत्र में नए स्वास्थ्य संस्थानों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल का आभार व्यक्त किया। प्रो. राम कुमार ने भदसाली सीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भदसाली दूर-दराज का क्षेत्र है तथा यहां के निवासियों की इस मांग को प्रदेश सरकार जल्द से जल्द पूरा करे। उन्होंने भदसाली में एक एंबुलेंस देने की भी मांग की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने प्रो. राम कुमार की मांगों पर जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। 
इस अवसर पर हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा, सीएमओ डॉ. मंजू बहल, जिप अध्यक्ष नीलम कुमार, जिप सदस्य कमल सैणी व ओंकार नाथ कसाणा, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, एसडीएम विकास शर्मा, अधीक्षण अभियंता जीएस राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलविंदर गोल्डी, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर बग्गा, सत्या राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...