Punjab Govt
HomeNationalखुद को Don बताकर करते थे गुंडागर्दी, पुलिस ने सिखाया अनोखा सबक,...

खुद को Don बताकर करते थे गुंडागर्दी, पुलिस ने सिखाया अनोखा सबक, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुरः जिले में खुद को डॉन बताकर गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को पुलिस द्वारा अनोखा सबक सिखाया गया। 3 नाबालिग समेत 9 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, जिसके बाद उनका जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाश कहते रहे कि अब गुंडागर्दी नहीं करेंगे।

जानकारी मुताबिक, सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र के अधीन कुछ बदमाश लड़कों ने इंस्टा में रील्स बनाकर खुद को डॉन बताया था और चाकूबाजी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जब सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह को इंस्टाग्राम की ये रील्स के बारे में पता चला, तब उनकी पहचान कर धरपकड़ की गई।

इसी तरह सरकंडा क्षेत्र में चाकूबाजी और मारपीट कर गुंडागर्दी करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। अलग-अलग मामलों में एकता कॉलोनी के हिमांशु श्रीवास, अमन लहरे, सहारा यादव और बगदई मंदिर क्षेत्र से गौकरण उर्फ कोंदू साहू, सुदामा साहू, नंदराम श्रीवास, अभिषेक गोस्वामी, करण यादव उर्फ केडी, खिंटू साहू उर्फ टंकू और गणेश यादव उर्फ दादू को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया। इस दौरान बदमाशों को एक-दूसरे का कान पकड़कर उठक-बैठक कराया गया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गणेश नगर चुचुहियापारा में रहने वाले मुस्ताक उर्फ गुफरान (26), आवेष खान उर्फ जावेद (18), शेख मुस्ताक उर्फ कैफ (19) और वाहिद अली उर्फ पापे (19) को पकड़ लिया, जिन्होंने इंस्टा पर रील्स बनाया था। थाने पहुंचने पर युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस ने युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -