हरियाणाः झज्जर में चाकू से गला काटकर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। महिला की पहचान बाला के रूप में हुई है। महिला झाड़ली में किसी व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में होटल चलाती थी।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि महिला शादी के बाद अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी। महिला के 3 बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और 2 लड़के हैं। लड़की की शादी हो चुकी है। साल्हावास थाना एसएचओ ने बताया मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।
हत्या से पहले महिला ने बेटे को फोन कर पति के झगड़ा करने की बात कही थी। इसके बाद महिला के मर्डर की खबर आई। साल्हावास थाना SHO के मुताबिक रात साढ़े 9 बजे महिला ने बेटे साहिल को फोन किया था। महिला ने बेटे को बताया था कि तेरे पापा शराब पीकर आए हैं और झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद महिला की किसी से बात नहीं हुई।