फरीदाबाद : बुआ थाना के बाजरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कूलर की घास बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस आगजनी मेें मजदूर की जलकर मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान मेही निवासी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के बाड़ीगांव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह फैक्टरी के अंदर ही रहता था। पुलिस के अनुसार फैक्टरी में शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उसमें करीब 6 मजदूर थे। 3 मजदूर फैक्टरी के बाहर सो रहे थे।। रात करीब डेढ़ बजे बाहर सो रहे मजदूरों में से एक ने देखा कि फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें उठ रही है।
जिसके बाद उसने तुरंत अंदर-बाहर सो रहे सभी मजदूरों को शोर मचाते हुए नींद से जगाया। आवाज सुनकर बाकि मजदूर तो बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन मेही और महेश चंद फैक्टरी के अंदर ही फंस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाल्टी में पानी लेकर दौड़े। उन्होंने आग पर काबू पानी की कोशिश करते हुए डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और करीब 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग में फंसे रमेश चंद को गंभीर हालत में बाहर निकाला।
जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद मेही के शव को बरामद किया गया। एसएचओ ने बताया कि मृतक मेही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश जारी है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही आदि की धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।