हरियाणाः हरियाणाः घर में घुसकर फौजी के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। सोमवार सुबह बेटे को बस स्टैंड छोड़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान बदमाश पीछा करते हुए घर में घुस गए और फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में तुरंत रेवाड़ी के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक की पत्नी आशा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक बिरेंद्र रेवाड़ी के गांव भाकली का रहने वाला था। बिरेंद्र की गांव के ही 3-4 लोगों के साथ 2 माह पहले शादी समारोह में कहासुनी हुई थी। 1 दिन पहले फिर कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान झगड़ा हुआ। इसको लेकर उसने एफआईआर दर्ज करवा दी। आरोपियों ने गांव के श्मशान के पास से उसका पीछा किया। पीछा करते आरोपी घर तक पहुंच गए। यहां एक आरोपी ने पिस्टल से बिरेंद्र को गोली मार दी।