पंचकुलाः एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने रामगढ़ के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक ट्रक से 26 किलो 380 ग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। एएनटीआई सेल की टीम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी देते एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने बताया कि वह बुरे अनसरों की जांच के लिए रामगढ़ के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास नाका लगाए हुए थे। इस दौरान पंजाब नंबर का एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने ट्रक चालक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो ट्रक से 26 किलो 380 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत व्यक्ति को कब्जे में लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान लालचंद निवासी पिंजौर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ चंडी मंदिर थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया था।