Himachal Govt
Panchkulaबैंकिंग घोटाले में CBI की 6 IAS अधिकारियों समेत 19 पर चार्जशीट;...

बैंकिंग घोटाले में CBI की 6 IAS अधिकारियों समेत 19 पर चार्जशीट; 20 करोड़ का सोना जब्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः हरियाणा के 504 करोड़ रुपए के बैंकिंग घोटाले में सीबीआई कोर्ट में 19 आरोपियों के खिलाफ CBI ने तीसरी चार्जशीट दाखिल की गई है। सीबीआई की चार्जशीट में IDFC फर्स्ट बैंक के 3 अधिकारी, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का एक अधिकारी भी शामिल है। 19 आरोपियों में 6 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों से 20 करोड़ रुपए का सोना भी जब्त किया गया है। सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि सरकारी अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों ने मिलकर हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के नियमों को ताक पर रखा।

8 सरकारी विभागों के करोड़ों रुपये उन बैंक शाखाओं में ट्रांसफर करवाए गए, जहाँ आरोपी बैंक अफसर तैनात थे। इसके साथ ही हरियाणा सरकार के 9 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नामजद किया गया है। इस मामले में अब तक 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और 3 IAS अधिकारियों समेत 26 की गिरफ्तारी हो चुकी है। दरअसल, सरकारी खातों में जमा रकम को फर्जी तरीके से तीसरे पक्षों (थर्ड पार्टी) के बैंक खातों में भेजा गया, जिनका विभागों से कोई लेना-देना नहीं था। इसके बाद पैसों को कई अलग-अलग खातों में घुमाकर (लेयरिंग) अंत में कैश के रूप में निकाल लिया गया और अवैध रूप से आपस में बांटा गया। मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने अब तक 54 अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

इस दौरान 20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और कई अहम आपत्तिजनक दस्तावेज व साक्ष्य जब्त किए जा चुके हैं। शुरुआत में यह जांच हरियाणा विजिलेंस (एंटी करप्शन ब्यूरो) के पास थी, जिसे बाद में सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई इसके साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम (स्मार्ट सिटी लिमिटेड) और ‘क्रेस्ट’ (CREST) से जुड़े दो अन्य फंड गबन मामलों की जांच भी कर रही है, जिनमें पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। सीबीआई के मुताबिक, गबन किए गए 504 करोड़ रुपये की पूरी ‘मनी ट्रेल’ (पैसा कहाँ-कहाँ गया) को खंगाला जा रहा है। अपराध से कमाई गई रकम से खरीदी गई संपत्तियों को अटैच करने और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Train की चपेट आए व्यक्ति के शरीर के हुए टुकड़े, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोरयां में रेलवे फाटक के पास ट्रेन...

महंगाई की मार, Petrol-Diesel की कीमतों में हुई बढ़ौतरी

इस्लामाबादः मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और इंटरनेशनल ऑयल...

LPU और Simandhar Education ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर की चर्चा

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने सिमंधर एजुकेशन के...

CM Sukhu ने की राजपूत कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश...

Punjab News: Car और Scorpio की टक्कर में Teacher सहित Student की मौत

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसे खां मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो और...

Jalandhar News: Train की चपेट आए व्यक्ति के शरीर के हुए टुकड़े, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोरयां में रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत...

महंगाई की मार, Petrol-Diesel की कीमतों में हुई बढ़ौतरी

इस्लामाबादः मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर अब आम आदमी की जेब...

LPU और Simandhar Education ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर की चर्चा

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने सिमंधर एजुकेशन के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया। सिमंधर एजुकेशन ग्लोबल अकाउंटिंग और...

CM Sukhu ने की राजपूत कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा...