ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव धर्मपुर में दो युवकों को 0.38 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला पुलिस कप्तान सचिन के दिशा निर्देशों पर चिट्टा माफियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में आज गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना हरोली की टीम ने सहायक उप निरीक्षक दीपक के नेतृत्व में धर्मपुर में बाइक पर सवार दो स्थानीय युवकों से 0.38 ग्राम हेरोइन पकड़ी है।
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में दोनों युवकों का नाम भूषण (19) पुत्र सोमनाथ निवासी गांव धर्मपुर तहसील हरोली जिला ऊना व उम्र तथा नीरज (18)पुत्र निवासी धर्मपुर पाया गया है।
जिला कप्तान सचिन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के जाल में फंसकर अपना भविष्य दांव पे लगा रही है। जिन पर सभी अभिभावकों को आगे आकर इस कुरीति को खत्म करने में सहयोग करना चाहिए ,उक्त युवक आरोपी चिट्टे की उक्त खेप कहां से लाया है और ऊना मे इसका नेट बर्क किसके साथ है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है।
प्रभारी पुलिस थाना हरोली सुनील संखयान ने बताया कि पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है ओर जिला पुलिस लगातार नशे की व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे धकेल रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास अगर किसी भी प्रकार का नशा बेचने की सूचना हो तो उसे जिला पुलिस कप्तान को उनके व्हाट्सएप पर निसंकोच भेजा जा सकता है । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।