.
Breaking News7 दिन के लिए बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

7 दिन के लिए बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अगर आप भी सरकारी काम करवाने के लिए दफ्तर जा रहे हैं, तो ये ख़बर आपके के लिए बेहद खास है। जी हां, छत्तीसगढ़ में आज से 7 दिन तक लोगों का कोई भी सरकारी काम नहीं हो पाएगा। इसका कारण यह है कि प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों ने एक साथ हड़ताल का ऐलान किया है। अब अगले 7 दिनों तक सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की यह हड़ताल 25 से 29 जुलाई तक चलेगी, लेकिन 30 जुलाई को शनिवार और 31 को रविवार की छुट्टी होने की वजह से ऑफिस बंद रहेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में शिक्षक पहले से ही हड़ताल पर चले हैं इसलिए स्कूलों में भी बच्चों को 5 दिन तक मिड-डे-मील भोजन नहीं मिलेगा।

ये हैं कर्मचारियों की मांगे

दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार के कर्मचारी डीए और एचआरए बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनकी मांग है कि उन्हें भी केंद्र सरकार के करमचारियों के बराबर भत्ते दिए जाएं। बता दें कि अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है, जबकि राज्य कर्मचारियों को 22 फीसदी ही मिलता है।

7 दिन तक नहीं खुलेंगे सरकारी दफ्तर

ऐसे में अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी फेडरेशन ने पूरे प्रदेश में हड़ताल का आह्वान किया है। फेडरेशन को इसमें अन्य कर्मचारी संगठनों, शिक्षक संघ और पटवारी संघ का भी समर्थन मिल गया है। ऐसे में सात दिन तक सरकारी कार्यालयों के न खुलने पर बहुत सारी सेवाएं बाधित हो जाएंगी, जिससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ सकती है।

विधानसभा पर भी पड़ेगा असर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हड़ताल का असर विधानसभा की कार्यवाही पर भी पड़ेगा, क्योंकि इस समय मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान सदस्य ऐसे कई सवाल और सूचनाएं मांगते हैं, जो तत्काल लगाई जाती हैं। सदन में उठे प्रश्न का जवाब उस विभाग से जुड़े अधिकारी को देना होता है। अब जानकरी जुटाने का काम तो कर्मचारी ही करते हैं, ऐसे में उनके हड़ताल पर जाने से यह काम प्रभावित हो सकता है। वहीं प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भी शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। अब हड़ताल की वजह से इसमें भी रुकावट आएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...