Punjab Govt
HomeBreaking Newsराखी पर सरकार ने महिलाओं को फ्री बस सेवा का दिया तोहफा

राखी पर सरकार ने महिलाओं को फ्री बस सेवा का दिया तोहफा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली :  पूरे देश में कल यानि 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल सरकार ने प्रदेश की बहनों को तोहफा दिया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक महिलाएं हरियाणा रोडवेज में कहीं में फ्री सफर कर सकती हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं के साथ एक 15 साल तक का बच्चा भी फ्री में सफर कर सकता है। सरकार ने ये ऐलान इसलिए किया है ताकि बहनें अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा सकें और इस इस दौरान उन्हें कोई तकलीफ न हो।

हरियाणा सरकार के इस फैसले से महिलाएं बड़ी खुश हैं और वो हरियाणा सरकार का इसके लिए धन्यवाद भी कर रही हैं। महिलाओं का कहना है की अगर कोई बहन अपने भाई को राखी बांधने नहीं भी जा सकती थी तो वो अब इस फैसले के बाद जा पाएगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं और एक्स्ट्रा बसें भी चलाई जा रही हैं, ताकि महिलाओं को सफर करने में कोई दिक्कत ना आए। रोडवेज ने विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भी चलाने का फैसला किया है। महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज अधिकारी बस स्टैंड पर काउंटर लगाकर हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -