Breaking Newsसरकार का बड़ा फैसलाः हर परिवार को सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर...

सरकार का बड़ा फैसलाः हर परिवार को सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर फ्री…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। बढती महंगाई के बीच सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने हर घर यानी हर हर परिवार को सालाना 3 गैस सिलेंडर फ्री देने का फैसला किया. सरकार ने ये निर्णय कैबिनेट की बैठक में किया, जिसके बाद अब लोगों को इसका फायदा मिल रहा है.

गौरतलब है कि गोवा सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट की बैठक के दौरान यह घोषणा की. 

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार शाम एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने नए वित्तीय वर्ष से भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि पिछले महीने हुए गोवा में हुए विधान सभा चुनाव से पहले, भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में यह वादा किया था कि अगर पार्टी यानी भाजपा सत्ता में आती है तो प्रदेश के हर परिवार को हर साल में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा. 

इसके बाद गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि लौह अयस्क खनन को फिर से शुरू करना और रोजगार सृजन मौजूदा कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकताएं रही हैं. विरोधियों द्वारा उन्हें ‘आकस्मिक मुख्यमंत्री’ बताए जाने पर सावंत ने कहा कि इस बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘निर्वाचित’ हुए हैं, उन्हें ‘चयनित नहीं’ किया गया है. 

गौरतलब है कि प्रमोद सावंत ने 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतीं. भाजपा ने यह चुनाव सावंत के नेतृत्व में ही लड़ा था. 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...