ऊना/सुशील पंडित: ओयल में ज्वेलरी शॉप चला रहे व्यक्ति ने पैसे के लेन-देन के चलते परेशान हो कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई।
पुलिस थाना हरोली को दी शिकायत में पंजावर निवासी राधिका वर्मा पत्नी बलबीर वर्मा ने आरोप लगाया कि उसके पति वलबीर वर्मा पुत्र जनक राज आयल में सुनियार की दुकान करते हैं ।उनको बिल्ला निवासी आयल तथा उसके साथियों द्वारा बार बार पैसों के लिए परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते बलबीर वर्मा ने ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे तबीयत ख़राब होने पर वलबीर को ऊना अस्पताल ले जाया गया।
वहा से डाक्टरों द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान वलबीर की मृत्यु हो गई । वहीं पुलिस ने धारा 108, 61(2) भा0न0स0 के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
