Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsछात्रा की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश, 1000 छात्र बैठे धरने...

छात्रा की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश, 1000 छात्र बैठे धरने पर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की ANM छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। छात्रा का शव देर शाम वैदपुरा इलाके में सोनई पुल के पास बरामद हुआ है, वह कॉलेज की ड्रेस में थी। राहगीरों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सैफई मेडिकल के छात्र धरने पर बैठ गए हैं।

मृतका 2023 बैच की छात्रा थी और वह औरैया जनपद के कुदरकोट की रहने वाली थी। छात्रा का शव विश्वविद्यालय से करीब आठ किमी दूर सोनई गांव में सेंगुर नदी पुल के पास इटावा-मैनपुरी मार्ग पर मिला है। शव खून से लथपथ था और गर्दन पर गोली लगने का निशान था। वहीं, यह घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई जिसके बाद सैफई मेडिकल के छात्र धरने पर बैठ गए है। घटना की जानकारी पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा का शव मदर डेयरी के पास बरामद हुआ है। अभी किसी बात की संभावना नहीं जताई जा सकती कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव लाकर फेंका गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर में अपनी एक सहेली को मोबाइल फोन देकर वह कहीं गई थी। शाम को सड़क किनारे छात्रा का शव बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -