भोजपुर- गत शाम पति ने पत्नी, 8 साल की बेटी और 8 महीने के बेटे की हत्या कर दी। मर्डर के बाद तेजधार हथियार से तीनों के सिर को धड़ से अलग कर दिए।मृतकों की पहचान सीमा देवी, बेटी सौम्या कुमारी(8) और बेटा द्विदान्त कुमार(8 माह) शामिल है। ट्रिपल मर्डर के पीछे की वजह चौंकाने वाली है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पति लल्लू यादव ने पत्नी को चाय बनाने के लिए बोला था, लेकिन पत्नी ने चाय बनाने से मना कर दिया और पति का मजाक बनाते हुए हंसने लगी। आरोपी की पहचान लल्लू यादव (35) के तौर पर हुई है। इस बात से गुस्साए आरोपी ने कमरा बंद कर तीनों की हत्या कर दी।
मर्डर के बाद उसने ससुराल वालों को फोन कर वारदात की जानकारी दी और कहा कि अब लाश ले जाओ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी लल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पति मानसिक रूप से बीमार है। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है।
