मनोरंजन: बिग बॉस 19 वीकेंड का वॉर एपिसोड इस बार काफी दिलचस्प रहा। सलमान खान इस दौरान फुल फॉर्म में नजर आए। उन्होंने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और नीलम गिरी की जमकर क्लास लगाई। अब रविवार यानी की आज का एपिसोड भी काफी जबरदस्त होगा। शो में काफी ड्रामा देखने को मिलेगा। गौरव खन्ना ने फरहाना और तान्या की दोस्ती को टारगेट किया और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।
फरहाना-तान्या पर भड़के एक्टर
रविवार के एपिसोड का एक धमाकेदार प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में उन्होंने कहा कि जिन घरवालों को जिसका भी रिश्ता पसंद नहीं है। उन्हें उसे सीट पर बैठाना है। इसके बाद उस जोड़ी पर कूड़े की बारिश की जाएगी। इस टास्क में गौरव खन्ना ने घर की दो महिलाएं फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इन दोनों की दोस्ती पसंद नहीं है।
#WeekendKaVaar Promo: Gharwalon ne kiya target jinka Rishton unhe pasand nahin aur hua Shocking eviction pic.twitter.com/nVvXZQjhBM
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 8, 2025
वजह बताते हुए एक्टर ने कहा कि – ‘ये दोनों जुड़ी तो घर का क्लेश का लेवल 10 गुना ज्यादा बढ़ गया है’। वहीं अमाल मलिक ने कहा कि तान्या और फरहाना की दोस्ती असली नहीं है। घर में सिर्फ ड्रामा करने के लिए दोस्ती बनी है।
इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन
इस बार शो से एक नहीं बल्कि दो लोग जाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बजाज और नीलम गिरी बिग बॉस हाउस से बाहर हो चुके हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अभिषेक के जाने से अशनूर काफी टूट गई हैं। अब वो काफी अकेला महसूस कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अभिषेक के बिना अशनूर गेम में कैसे आगे बढ़ेगी और उनका गेम अब कैसा होगा।
View this post on Instagram
क्या फरहाना भट्ट के बर्ताव में आएगा बदलाव?
वहीं बीते दिन सलमान खान से डांट सुनने के बाद अब फरहाना कैसे अपने में बदलाव लाएंगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। सलमान ने फरहाना पर चिल्लाते हुए उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी। टीवी इंडस्ट्री और गौरव खन्ना को बेइज्जत करने के लिए फरहाना को जमकर लताड़ा गया था। सलमान की डांट के बाद वह काफी इमोशनल भी हो गई है और काफी रोई। उन्होंने भाईजान से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी।
अब यह तो वीकेंड के वॉर के बाद ही पता चलेगा कि उनका गेम बदलेगा या फिर से वो घरवालों से बदतमीजी करती हुई ही नजर आएंगी।