मनोरंजन: बिग बॉस 19 के घर में इन दिनों माहौल बिगड़ता हुआ दिख रहा है। आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच में झगड़े होते दिख रहे हैं। कभी कैप्टेंसी टास्क के लिए झगड़े होते हैं तो कभी एक-दूसरे से आगे जाने के चक्कर में बिग बॉस के घरवाले आपस में लड़ जाते हैं। अब बीते दिन वीकेंड का वॉर फराह खान के साथ हुआ जिसमें उन्होंने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई।
गौरव ने कुनिका के साथ तोड़ा दोस्ती का रिश्ता
अब शो का एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें फराह खान घरवालों से पूछ रही हैं कि – ‘किस घरवालों के साथ आप दोस्ती की फाइल हमेशा के लिए बंद करना चाहते हो’? इस सवाल पर सबसे पहले गौरव खन्ना ने जवाब दिया। उन्होंने कुनिका सदानंद का नाम लिया। एक्टर ने कहा कि – ‘जो खुद को शेरनी बोलती हैं उन्हें अपने सामने एक आदमी खड़ा मिलेगा जब जब वो गलत मुद्दे उठाएंगी’।
Amaal aur Baseer ke saath Nehal ki friendship mein aa rahi hai daraar, kya iss problem se nikal paayenge woh bahaar? 👁️
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje #Colors par.
#Vaseline #AppyFizz… pic.twitter.com/b0zT5JApft— ColorsTV (@ColorsTV) September 14, 2025
दोस्ती का रिश्ता खत्म करने पर घरवालों को उस शख्स के चेहरे पर लाल रंग भी लगाना था पंरतु गौरव ने कुनिका के चेहरे पर लाल रंग लगाने की जगह उनके पैरों पर लगाया। इसके बाद बसीर ने अपनी जिगरी दोस्त नेहल के साथ अपनी दोस्ती खत्म करने की बात कही। बसीर ने नेहल के लिए कहा कि – ‘मेरी दोस्ती का मीटर अब खत्म हो चुका है’।
बसीर ने नेहल संग तोड़ा दोस्ती का रिश्ता
बसीर की बात नेहल पर अपनी सफाई में कहा कि – ‘मुझे लगा कि उसने दोस्ती में मेरा अपमान किया है। नेहल की बात पर बसीर उन पर काफी भड़के। इसके बाद अमाल ने नेशनल टीवी पर उन पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने पर नेहल को खूब लताड़ा’। बसीर और अमाल की फटकार सुनकर नेहल काफी इमोशनल भी हो गई। अब घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में क्या घमासान होगा ये देखने वाली बात होगी।
फराह खान ने किया शो होस्ट
इस बार वीकेंड के वॉर में सलमान खान नजर नहीं आए। दबंग खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग के लिए लद्दाख में व्यस्त है। ऐसे में पराह खान ने शो होस्ट किया। फराह के अलावा अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी अपनी आने वाली फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंचे।