Breaking Newsलाइव चैट पर आपत्तिजनक दृश्य दिखा ब्लैकमेलर महिलाओं का गिरोह गिरफ्तार

लाइव चैट पर आपत्तिजनक दृश्य दिखा ब्लैकमेलर महिलाओं का गिरोह गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना लेती थीं। इसके बाद उसी वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करती थीं। पुलिस ने गैंग की तीन महिलाओं के पास से मोबाइल फोन, कैमरे, वेबकैम, चेक बुक और कैश बरामद किया है।

दरअसल, गाजियाबाद पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि महिलाओं का एक गैंग पुरुषों को एक वेबसाइट के जरिए दोस्ती और चैटिंग के नाम पर ईमेल भेजता था। इसके बाद जब कोई युवक उस पर रिप्लाई करता था तो महिला उसके संपर्क में आकर उससे बातचीत करना शुरू कर देती थी।

महिला युवक को अपनी बातों में फंसाकर आसानी से घुलमिल जाती थी। इसके बाद उससे लाइव वीडियो चैट पर बातें करने लगती थी। इसी वीडियो चैट के दौरान महिला आपत्तिजनक दृश्य दिखाकर स्क्रीनशॉट ले लेती थीं। इसके बाद महिला का असली रूप सामने आता था। महिला युवक को स्क्रीनशॉट वायरल कर बदनाम करने की धमकी देती थी। इससे डरकर युवक उसके जाल में फंस जाते थे और ब्लैकमेलिंग का शिकार होते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने मोबाइल से वेबकैम को जोड़ते हुए पूरा सेटअप तैयार कर रखा था, जिससे वेबसाइट पर आने वाले शख्स को फंसाकर उसका वीडियो बनाया जाता था।

पुलिस ने इस सिलसिले में नंद ग्राम, कवि नगर और विजय नगर की महिलाओं को अरेस्ट किया है। वहीं एक अन्य महिला और गैंग से जुड़ा आकाश नाम का शख्स अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस को इन महिलाओं के मोबाइल से कई पुरुषों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। जिनके जरिए ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ब्लैकमेलिंग करने वाले इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। वहीं गिरफ्तार तीन महिलाओं से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...