.
Breaking Newsदोस्तों ने पहले की शराब पार्टी, फिर 100 रुपए के लिए कर...

दोस्तों ने पहले की शराब पार्टी, फिर 100 रुपए के लिए कर दी हत्या…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में महज 100 रुपए के लिए हुए विवाद में दोस्तों ने ही दूसरे दोस्त की जान ले ली। गोपालगंज पुलिस ने दो दिन पहले हुई हत्या के मामले में ये सनसनीखेज खुलासा किया है। मामला थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव का है जहां 31 अगस्त को चाकू मारकर एलजी साह नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में महज 48 घंटे के अंदर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। जिन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है उनमें विशंभरपुर थाने के सिसवा गांव का रहने वाला बबलू यादव, शक्ति तिवारी और सिसवा गांव निवासी अमन अंसारी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधी बबलू यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चारों ने उत्तर प्रदेश में जाकर शराब पार्टी की थी। घर लौटते वक्त पहाड़पुर पेट्रोल पंप के पास तेल लेने गए, जहां तेल के 150 रुपए देने को लेकर बबलू और एलजी साह के बीच विवाद शुरू हो गया।

एलजी को 100 रुपए देना था, जिसके लिए वो बबलू से लड़ने लगा और दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसके बाद तीनों दोस्तों ने मिलकर चौथे दोस्त एलजी साह को जमीन पर पटक दिया और अमन अंसारी ने चाकू से एलजी का गला रेत दिया। वहीं शक्ति ने पेट में चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

युवक की हत्या के बाद उसकी मां ने बेटे के तीन दोस्तों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सिरिसिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया और शनिवार की देर शाम जेल भेज दिया। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि गिरफ्तार बबलू पर पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। एक सितंबर को पुलिस को युवक की लाश करमैनी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था और तीन नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...