Punjab Govt AD
HomePunjabGurdaspurPunjab News: इस इलाके में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सोलंकी, देखें...

Punjab News: इस इलाके में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सोलंकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला का आया बयान

गुरदासपुरः जिले के हलका कादियां के धारीवाल पैलेस में कांग्रेस पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई जिसमें प्रमुख कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भरत सिंह सोलंकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा और अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान औजला ने दावा किया है कि कांग्रेस की नई रूपरेखा तैयार की जा रही है। राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ये रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसी के चलते पार्टी ने फैसला किया है कि अब प्रत्येक जिले का अध्यक्ष 2025 के अंत से पहले उस जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करके बनाया जाएगा।

वह सभी की सलाह से ही बनाया जाएगा, न कि दो-चार नेताओं की मर्जी से। क्योंकि पहले कई बार शिकायतें आ चुकी थी कि जिला अध्यक्ष कुछ नेताओं से बातचीत करके ही बना लिया जाता है जिससे कई बार विवाद हो जाता है। इसलिए अब पार्टी ने फैसला किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों से बातचीत करके ही प्रधान नियुक्त किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -