Punjab Govt AD
HomePunjabGurdaspurPunjab News: पहली ही बारिश में टूटे 34 लाख से बने फुटपाथ,...

Punjab News: पहली ही बारिश में टूटे 34 लाख से बने फुटपाथ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन का आया बयान

गुरदासपुरः पंजाब सरकार बड़े स्तर पर विकास कार्य करवा रही है जिसके चलते गुरदासपुर शहरी सुधार ट्रस्ट भी करोड़ों रुपए खर्च कर स्कीम नंबर 7 में विकास कार्य करवा रहा है। इसी के साथ गुरदासपुर के नए बस स्टैंड में पार्क के साथ 34 लाख की लागत से फुटपाथ बनाए गए थे, जो करीब 2 महीने पहले दौलतपुर कोऑपरेटिव सोसायटी ने बनवाए थे, जो पहली बारिश में ही धंस कर जगह-जगह से टूट गए हैं, जो सोसायटी के कार्य पर निशान चिन्ह लगा रहे हैं। जमीन के साथ जो दीवार बनाई गई थी वह भी टूटकर गिर गई है।

इस संबंध में गुरदासपुर शहरी सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि यह मामला पहले भी उनके ध्यान में आया था जिसके चलते इस फर्म को 3 नोटिस जारी किए जा चुके हैं और उनको कहा गया है कि अगर 30 जून तक यह कार्य दोबारा नहीं किया गया तो उनके ट्रस्ट में और भी कार्य चल रहे हैं और ट्रस्ट के पास जमा उनकी करीब 15 लाख की सिक्योरिटी जब्त कर ली जाएगी और फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा और उन पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी और काम में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -