कटिहारः गंगा और कोशी नदी के संगम पर मछुआरों ने 2 विशालकाय बघार मछलियां पकड़ीं। एक मछली का वजन 40 किलो और दूसरी का 35 किलो है। जिसे देखने के लिए लोगों भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें की कुरसेला क्षेत्र मछली उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
यहां मछली पालन की बेहतर संभावनाओं को देखते जिला प्रशासन ने पहले रिवर रेचिंग कार्यक्रम के तहत गंगा और कोशी नदी में मछली के बीज डाले थे। जिसे मछुआरों ने काफी मेहनत के बाद इन विशालकाय मछलियों को पकड़ा। इतनी बड़ी मछलियां पकड़ने से मछुआरे बेहद खुश हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतनी बड़ी मछली को देखा है। लोगों ने इसे मछुआरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। कहां कि गंगा कोशी का यह क्षेत्र मछली के उत्पादन के लिए बहुत अच्छी जगह है और यहां के बाजार में मछलियों की डिमांड भी काफी ज्यादा रहती है।