Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर हाईटस-2 फ्लैट्स में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें  

जालंधर हाईटस-2 फ्लैट्स में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें  

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पॉश सोसाइटी जालंधर हाईटस-2 में आग लगने की खबर सामने आई है। जहां स्मार्ट होम डी-ब्लॉक में तड़कसार आग लगे से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्मार्ट होम के डी ब्लॉक की दूसरी मंजिल की लिफ्ट से लगी आग का असर 13वीं मंजिल तक देखने को मिला। आग लगने का पता उस समय चला जब टाईल्स क्रैक हुई और फ्लैट्स में धुआं फैलना शुरू हुआ। फ्लैट्स में रह रहे लोग अचानक उठे आग देख कर हड़कंप मच गया।

लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर दमकल विभाग द्वारा काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं बताया जा रहा हैकि आग बुझाने के समय सोसाइटी के एक 2 लोगों की तबीयत भी खराब हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आग की घटना को लेकर लोगों ने तुरंत मैनेजमैंट को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मैनेजमैंट के लोग तुरंत वहां पहुंचे और फ्लैट्स में लगे अग्निशमन यंत्र के ज़रिए आग पर राहत पाने की कोशिश की।

कहा जा रहा है कि आग बुझाने के लगे अग्निशम्न यंत्र में पानी स्टोरेज कम थी। आग लगने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पॉश सोसाइटी में तड़कसार आग के कारण सोसाइटी के लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि सोते समय हुई घटना के कारण दहशत में है। आग के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -