Loading...
- Advertisement -
HomeHimachalफायर ब्रिगेड यूनियन ने ओल्ड पैंशन धन्यवाद रैली के सफल आयोजन के...

फायर ब्रिगेड यूनियन ने ओल्ड पैंशन धन्यवाद रैली के सफल आयोजन के लिए भेजे 1 लाख 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सरकार ने ओल्ड पैंशन लागू करने का वायदा पुरा किया: रविंद्र 
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की फायर ब्रिगेड यूनियन ने एनपीएस संघ की धर्मशाला में सीएम सुखविंद्र सुक्खू की  रैली के सफल आयोजन के लिए एक लाख रुपए की राशि भेजी है।  जिला ऊना यूनियन प्रधान मुकेश जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश फायर ब्रिगेड संघ के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष दलीप कुमार ने एक लाख रुपए के चेक को एनपीएस संघ के अकाउंट में भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि ओल्ड पेंशन को लागू करवाने के लिए एनपीएस संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व तमाम प्रतिनिधियों का विशेष रोल रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रदीप ठाकुर के संघर्ष की सराहना भी की है। उन्होंने कहा कि अनेकों समस्याओं से जूझते हुए प्रदेश में कर्मचारियों के हित के लिए ओल्ड पैंशन लागू करने की लड़ाई लड़ी गई है।
उन्होंने कहा कि इस बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने विशेष दिलचस्पी लेकर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए ओल्ड पैंशन को लागू करवा कर ऐतिहासिक फैसला  किया है। इसे अमलीजामा पहनाने में प्रदेश में मंत्रिमंडल व सभी विधायकों ने अपना सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ओल्ड पैंशन लगने से तमाम सरकारी कर्मचारियों के साथ अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों को भी पुरानी पैंशन की सुविधा नसीब हो पाएगी। उन्होंने  धर्मशाला रैली के सफल आयोजन के लिए प्रदेश फायर ब्रिगेड यूनियन की और से एक लाख की राशि रैली के सफल आयोजन के लिए दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कर्मचारी हित के लिए फायर ब्रिगेड यूनियन हमेशा कर्मचारी संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page