Punjab Govt
HomeBreaking NewsPunjab News: Water Cannon Boy नवदीप जलबेड़ा पर FIR, गिरफ्तारी के लिए...

Punjab News: Water Cannon Boy नवदीप जलबेड़ा पर FIR, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापामारी शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः किसान आंदोलन में वाटर कैनन बॉय के नाम से फेमस हुए हरियाणा के नवदीप सिंह जलबेड़ा पर पंजाब में FIR दर्ज हुई है। ये केस लुधियाना में दर्ज किया गया है। दरअसल, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस घटना को लेकर पंजाब भर के ब्राह्मणों में आक्रोश बढ़ गया जिसके बाद यह एफआईआर दर्ज की गई है। नवदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी भी शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें हरियाणा कूच की तैयारी में है।

अधिकारियों के अनुसार शिकायत ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंकज शारदा ने राजीव शर्मा, पाली सहजपाल, पंडित राजन शर्मा और राज्य के विभिन्न हिस्सों से समुदाय के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में नवदीप खुद भी सामने आया है। नवदीप ने कहा कि मेरे ऊपर ये पहली एफआईआर नहीं है। गुरबाणी हमें पाखंड के खिलाफ बोलना सिखाती है। हम बाबा नानक और महाराजा रणजीत सिंह का राज चाहते हैं।

जानकारी मुताबिक, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान नवदीप सिंह जलबेड़ा ने मंच से अपने भाषण के दौरान कहा था कि ‘पूरे पंजाब के ऊपर दिल्ली का गंदा राज नहीं चलेगा। पाखंडी ब्राह्मण का राज नहीं चलेगा। पंजाब पर सिर्फ बाबा नानक का राज चलेगा।’ इसमें ब्राह्मणों को पाखंडी बताने पर एतराज जताया गया है।

मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि नवदीप के खिलाफ धारा BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -