Punjab Govt
HomeEntertainmentDhurandhar के Fan हुए Finland के राष्ट्रपति, बोले - 'दूसरे Part के...

Dhurandhar के Fan हुए Finland के राष्ट्रपति, बोले – ‘दूसरे Part के लिए Excited हूं’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: आमतौर पर जब किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश की राजकीय यात्रा के लिए जाते हैं तो चर्चा रक्षा सौदों, तकनीक और कूटनीति तक सीमित रहती है लेकिन फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब पर इस समय रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर-2’ का क्रेज चढ़ा हुआ है। स्टब ने खुलासा किया है कि भारत आने से पहले अपने बेटे की सलाह पर उन्होंने रणवीर सिहं की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर धुरंधर देखी और अब वो इसके आने वाले सीक्वल धुरंधर 2 द रिवेंज के लिए किसी आम फैन की तरह एक्साइटेड है।

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कही बात

4 से 7 मार्च तक भारत के ऑफिशियल तौर पर आए अलेक्जेंडर स्टब ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि उनके बेटे ने उन्हें यह फिल्म देखने के लिए जोर दिया था। राष्ट्रपति ने कहा कि – ‘यह वाकई दिलचस्प है कि भारत आने से पहले मेरे बेटे ने मुझसे धुरंधर देखने को कहा। मैंने फिल्म देखी और मुझे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की यह कहानी बेहद पसंद आई। अब मैं 19 मार्च को आने वाले इसके सीक्वेल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं’।

‘धुरंधर 2’ का ट्रैलर रिलीज हुआ

राष्ट्रपति की इस चर्चा के बीच ही फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है। 7 मार्च की सुबह फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया। इस नए फुटेज में रणवीर सिंह एक बार फिर जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन करते दिख रहे हैं।

ट्रेलर की झलक दिखाती है कि कैसे जसकीरत कराची के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में अपनी पीठ जमा चुका है। अब वह ल्यारी में इलाकों को कंट्रोल करके आतंकी नेटवर्क को जड़ से मिटाने वाला है। यह सीकवेल 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यह हिंदी फिल्म, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में आएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -