Punjab Govt
HomeChandigarhPunjab News: Budget को लेकर वित्तमंत्री चीमा का संबोधन शुरू, 2.60 लाख...

Punjab News: Budget को लेकर वित्तमंत्री चीमा का संबोधन शुरू, 2.60 लाख करोड़ रुपए पेश, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रही है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा का संबोधन शुरू हो गया है। बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री ने घर से रवाना होने से पहले मां मंजीत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके साथ भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। इसके बाद उन्होंने CM भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान बजट कॉपी पर फुलकारी वाला कवर चढ़ाया गया।

वहीं बजट को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अपना संबोधन शुरू कर दिया है। पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2.60 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है और इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला बजट है।

Read In English : https://encounternews.in/punjab/punjab-budget-2026-27-unveiled-harpal-cheema-highlights-focus-on-women-health-and-agriculture/

वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि 2026-27 में शिक्षा के लिए 19279 करोड़ का बजट रखा गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 7% ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए कैरियर सहायता पोर्टल शुरू किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के ढांचे को मजबूत करने के लिए 395 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। इसी के साथ सरकारी स्कूलों में डेस्कटोप कंप्यूटर बांटे जा रहे हैं। 3695 स्कूलों में फ्लेट पैनल लगाए जा रहे हैं जो पंजाब के सरकारी स्कलों में पहला ऐसा डिजीटल पैनल विकास हुआ है। इसका मुख्य मकसद सरकारी स्कूलों के बच्चों को आधुनिक सुविधा मुहैया करवाना है। पंजाब की असली कीमत इमारतों में नहीं बल्कि स्कूलों के क्लासरूम के विकास से है, ताकि राज्य तरक्की की ओर जाए। सरकारी कालेजों के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी के साथ स्कूले के बुनियादी ढांचे के लिए 690 करोड़ रुपए अलॉट किए हैं। 11 जेलों में आईटीआई सैंटर शुरू किए जाएंगे। स्किल डिवेल्पमैंट की ओर सरकार विशेष ध्यान देगी।

तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। यूनिवर्सिटीज के लिए 1760 करोड़ रुपए रखे गए हैं। सेहत योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए रखे गए हैं। 147 आम आदमी क्लीनिक ओर खोले जाएंगे। 308 सबसिडी हैल्थ सैंटर को क्लीनिकों में अपग्रेड किया जाएगा। 351 करोड़ रुपए आम आदमी क्लीनिकों के लिए रखे जाएंगे। एमबीबीएस के लिए 600 नई सीटे रखी जाएंगी। 7 नए मेडिकल कालेज स्थापित करने की कदम उठाए। 300 करोड़ से डाक्टरी उपकरणों की खरीद की जाएगी। वहीं 7,715 करोड़ से किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -