HomeHimachalBaddiजालंधर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रैक्टर ट्राली में हुई भीषण टक्कर,...

जालंधर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रैक्टर ट्राली में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 फाड़ हुआ ट्रैक्टर, बस चालक फरार

अमृतसरः जालंधर नैशनल हाइवे पर ब्यास नजदीक किसी अज्ञात बस चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भयानक टक्कर मार देने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था की इस हादसे दौरान ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए जबकि इस हादसे दौरान ट्रैक्टर चालक बेहद गंभीर हालत में जख्मी हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसएफ (सड़क सुरक्षा फोर्स) के इंचार्ज सतनाम सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में जख्मी ट्रैक्टर चालक को उनके द्वारा नजदीकी एक चेरिटेबल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।

मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसएफ टीम इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि जख्मी ट्रैक्टर चालक की पहचान मस्सा सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव अलोदीन जिला कपूरथला के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके पर टक्कर मारकर फरार हो गया है। जिसकी सूचना ब्यास पुलिस को दे दी गई है और पुलिस द्वारा अज्ञात बस और बस चालक की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर गांव से घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे कर्मबीर सिंह ने कहा की वह मैके पर पहुंचे है उनका ड्राइवर बुट्टर से आ रहा था जिस दौरान उक्त हादसा हुआ फिलहाल पुलिस को शिकायत लिखवा रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -