Punjab Govt
HomeNationalभीषण सड़क हादसाः डबलडेकर बस की कंटेनर से टक्कर, 18 की मौत,...

भीषण सड़क हादसाः डबलडेकर बस की कंटेनर से टक्कर, 18 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगरा: यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्नाव के कलेक्टर गौरांग राठी ने बताया घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस हादसे में तीन परिवार पूरी तरह उजड़ गए हैं। दो परिवारों के 4-4 लोग और एक परिवार से मां-बेटी की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार एक परिवार बिहार के शिवहर जिले का हिरोगा निवासी बाबू दास का है। वहीं दूसरा परिवार मुलहारी जिले के रहने वाले मो. शफीक का है। दोनों परिवारों के 4-4 सदस्य इस हादसे में हताहत हो गए हैं। वहीं दिल्ली की रहने वाली शबना और उनकी बेटी नगमा की भी इस हादसे में मौत हो गई है।

हादसा आगरा से करीब 247 किमी. पहले हुआ है। हादसे में स्लीपर बस का एक हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। शिवहर जिले के हिरोगा निवासी बाबू दास का परिवार इस हादसे में पूरी उजड़ गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में बाबू दास, उनके बेटे भरत भूषण, राम प्रवेश की मौत हो गई। ये सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए बिहार गए हुए थे। ऐसे में छुट्टियां खत्म होने के बाद परिवार के सभी लोग दिल्ली लौट रहे थे।

वहीं बिहार के मुलहारी जिले की रहने वाला चांदनी का परिवार भी हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार चांदनी उनके पति शफीक, बेटा तौफीक और बहू मुन्नी सवार थी। हादसे में चारों की मौत हो गई। वहीं शबाना का परिवार दिल्ली के भजनपुरा में रहता था। हादसे में शबाना और उनकी बेटी नगमा की मौत हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्नाव हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -