Punjab Govt AD
HomeNationalपिता ने बेटी के प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शव...

पिता ने बेटी के प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शव को जलाकर नहर में फेंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिहारः यहां के लखीसराय के हलसी इलाके में एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां, नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग के कारण युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। लड़की के पिता धर्मराज राम और अन्य परिजनों ने युवक को लड़की से मिलते हुए देख लिया था जिससे गुस्साए परिजनों ने उसको मौत के घाट उतार दिया। अपराध को छिपाने के लिए शव को पुआल से जलाकर गांव के बाहर नाले में फेंक दिया।

जानकारी मुताबिक, संदीप कुमार पुत्र अरविंद कुमार चौरसिया अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। इस दौरान जब वह दोनों मिल रहे थे तभी उन्हें लड़की के पिता व घर के अन्य सदस्यों ने देख लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक की पहले जमकर पिटाई की और उसके बाद लड़की के पिता ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए उन्होंने शव को पुआल से जलाकर गांव के बाहर नाले में फेंक दिया। घटना का खुलासा उसी रात हुआ जब लड़की ने फोन पर संदीप के परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजनों ने हलसी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता धर्मराज राम को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव को बरामद किया। एसपी अजय कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -