कोलकाताः अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं। उन्होंने कोलकाता में 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान तीनों खिलाड़ी सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे, लेकिन वे वहां से जल्दी निकल गए जिसके चलते फैंस नाराज हो गए और उन्होंने स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।
आक्रामक हुई भीड़ ने स्टेडियम तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और इसी के साथ उन्होंने कुर्सियां और बोतलें भी फैंकी। लोगों ने कोलकाता में एक झलक के लिए लोगों ने 12 हजार रुपए तक दिए, लेकिन मेसी यहां 15 मिनट भी नहीं रुके और चले गए जिसके चलते उन्होंने खूब नाराजगी जताई।