Punjab Govt
HomeEntertainmentAir India पर भड़की मशहूर सितार वादक Anoushka Shankar, वीडियो शेयर कर...

Air India पर भड़की मशहूर सितार वादक Anoushka Shankar, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: दिवगंत सितारवादक रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी सितार वादक हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके एयर इंडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। म्यूजिशियन ने बताया कि यात्रा के दौरान उनका सितार टूट गया। टूटे हुए सितार का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

एयर इंडिया पर निकाली भड़ास

अनुष्का शंकर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि – ‘काफी लंबे समय के बाद मैं पहली बार एयर इंडिया से उड़ान भर रही थी आप ही वो देश हैं जिसका यह संगीत है। करीब 15-17 सालों में मेरे वाद्य यत्र के साथ ऐसा पहली बार हुआ है। पहले मैं अपने सितार के ऊपरी हिस्से की ओर देख रही थी और मुझे लगा कि इसकी धुन सच में बिगड़ गई है। धुन ठीक करने के बाद मैंने इसे बजाने के लिए उठाया और तभी मुझे एहसास हुआ कि ये पूरी तरह से टूट चुका था’। एयर इंडिया से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘आपने यह कैसे किया? मेरे पास स्पेशल क्लास है आप हैंडलिंग फीस लेते हैं और फिर भी आपने ऐसा किया?’

दूसरी एयरलाइन्स में नहीं हुआ ऐसा

वीडियो के साथ अनुष्का ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘एयर इंडिया ने मेरे सितार के साथ जो किया उससे मैं बहुत दुखी और सच में परेशान हूं। ऐसा नुकसान कैसे हो सकता है? यह और भी दुख की बात है क्योंकि मैंने बहुत समय के बाद एयर इंडिया से उड़ान भरी है और ऐसा लगता है कि एक भारतीय इंस्ट्रूमेंट उनके साथ सुरक्षित नहीं रह सकता क्योंकि मैंने दूसरी एयरलाइन्स से हजारों उड़ाने भरी है और एक भी पेग ट्यून से बाहर नहीं हुआ’।

सेलेब्स ने भी दिया साथ

अनुष्का की इस पोस्ट पर म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं। विशाल ददलानी ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘हे भगवान यह दिल दहला देने वाला है मुझे बहुत दुख है’।

अन्विता शंकर ने लिखा कि – ‘एयर इंडिया ने सितार को कितनी बुरी तरह से संभाला होगा कि उन सुरक्षित हार्ड केसों में ऐसा हुआ? मुझे बहुत दुख है’।

कॉमेडियन जाकिर खान ने लिखा कि – ‘यह तो दिल तोड़ देने वाला है’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -