Punjab Govt
HomeEntertainmentलंबी बीमारी से मशहूर Actress का निधन, महज 38 साल की उम्र...

लंबी बीमारी से मशहूर Actress का निधन, महज 38 साल की उम्र में कहा दुनिया को Alvida

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एंटरटेनमेंट: इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज मुंबई में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि वो पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थी। ऐसे में बीमारी से जूझते हुए उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है ।

38 साल की उम्र में हुआ निधन

जानकारी के अनुसार, प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था परंतु अफसोस वो इस बीमारी से उभर नहीं पाई और गंभीर बीमारी के चलते उनका निधन आज हो गया। वह सिर्फ 38 साल की थी। इतनी कम उम्र में उनका निधन होना टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। एक्ट्रेस के निधन से उनका परिवार सदमे में है और उनके फैंस और करीबियों को भी काफी झटका लगा है।

स्टैंडअप कॉमेडियन भी थी एक्ट्रेस

प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी परवरिश और पालन-पोषण भी मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही हुई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने सपनों को पूरा किया। बता दें कि छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस होने के बाद प्रिया एक स्टैंडअप कॉमेडियन भी थी। उन्होंने कई पॉपुलर हिंदी और मराठी शोज में भी काम किया था। अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा उन्होंने फैंस का दिल जीता है।

इन सीरियल्स में आ चुकी है नजर

प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सीरियल या सुखानोया और चार दिवस सासुचे से की थी। इसके बाद वो बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल कसम से में विद्या बाली के किरदार में दिखी थी। कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी उन्हें देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी के मशहूर शो पवित्र रिश्ता में भी काम किया था। इस शो में वह वर्षा के किरदार में दिखी थी और उन्हें फैंस का काफी प्यार मिला था।

इतनी कम उम्र में उनके निधन से फैंस और एक्ट्रेस के करीबी काफी सदमे में हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -