Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking Newsमशहूर एक्‍ट्रेस व DGP की बेटी इस मामले में गिरफ्तार

मशहूर एक्‍ट्रेस व DGP की बेटी इस मामले में गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रान्या राव गोल्ड को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। रान्या राव को बेंगलुरु इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। बता दें कि 33 वर्षीय रान्या राव कर्नाटक के सीनियर आईपीएस अधिकारी के. रामचंद्र राव की बेटी हैं। वे कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रान्या 15 दिनों में चार बार दुबई आने-जाने की वजह से पुलिस की रडार पर आ गईं।

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनैशल हवाई अड्डे पर 14.8 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि Directorate of Revenue Intelligence(डीआरआई) ने यह गिरफ़्तारी की है। रान्या राव को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रान्या राव को फिल्म ‘माणिक्य’ (2014) में कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई अन्य साउथ फिल्मों में भी भूमिका निभाई है।

कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या वह अकेली इस काम में थीं या दुबई और भारत के बीच चल रहे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा करने के बाद उनके रडार पर आई। इतनी बार दुबई जाने को लेकर निशाने पर आईं रान्या सोमवार को लौटीं और उनपर कार्रवाई शुरू कर दी गई। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि रान्या राव दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थीं। उनकी लगातार इंटरनैशनल ट्रैवल के कारण उन पर निगरानी रखी जा रही थी।

वहीं इस मामले पर कर्नाटक के डीजीपी के रामचंद्र राव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने अपनी बेटी की गतिविधियों से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने बताया कि रन्या ने चार महीने पहले जतीन हुक्करि से शादी की थी, जो शहर में हाई-एंड पब और माइक्रोब्रूअरी डिज़ाइन करने वाले आर्किटेक्ट हैं। शादी के बाद से रन्या अपने माता-पिता से मिलने नहीं आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें या उनके परिवार को रन्या और उसके पति के बिजनेस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें शर्मिंदा किया है और अगर कोई कानून का उल्लंघन हुआ है, तो कानूनी कार्रवाई होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page