पंचकूला: पुलिस ने एक ढोंगी नागा बाबा का काबू में कर लिया है। बाबा को शिवलोत्रियां मंदिर के जंगल से किया है। ईआरवी 526 की टीम से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पिंजौर शिमला हाईवे पर टिपरा के पास एक ढोंगी नागा बाबा ने एक व्यक्ति को सोने की अंगूठी शुद्ध करने के नाम पर बहला फुसला लिया।
View this post on Instagram
इसके बाद व्यक्ति से अंगूठी छिनकर शिवलोत्रियां मंदिर के जंगल की ओर भाग गया। पीड़ित व्यक्ति के द्वारा ईआरवी 526 टीम को सूचित किया गया। इसके बाद हेड कांस्टेबल रिशी कुमार, एसपीओ रामचंद्र एवं ईआरवी ड्राइवर शेखर चंद्र ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए आधे घंटे में नागा बाबा को शिवलोत्रियां मंदिर के जंगल से पकड़ लिया।
इसके बाद नागा बाबा से सोने की अंगूठी बरामद की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल रिशी कुमार ने बताया कि – ‘मेरे पास एक स्नैचिंग की कॉल आई। मैं मौके पर टीम के साथ पहुंचा। कॉलर ने बताया कि उसकी अंगूठी नागा बाबा लेकर भाग गया है।
इसके बाद हमने सर्च ऑपरेशन किया और टीम के साथ आधे घंटे में नागा बाबा को शिवलोत्रियां मंदिर की बैक साइड पहाड़ियों से पकड़ा और उसके कब्जे से सोने की अंगूठी ले ली। इसके बाद नागा बाबा को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और अब आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी’।
