लुधियानाः शहर के जोधा में रहने वाले एक फैक्टरी वर्कर नौजवान के लिए आज का दिन तब यादगार बन गया जब उसे सुबह 3 बजे पता चला कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकल गई है। इस खबर के बाद से उसे पैरों तले जमीन खिसक गई और वह खुशी के मारने फूले नहीं समा रहा है। दरअसल, लुधियाना के जोधा में ‘गांधी ब्रदर्स’ की एक नई दुकान खुली है, जहां से एक व्यक्ति गुजर रहा था। बिना कुछ सोचे-समझे, उसने अचानक एक लॉटरी टिकट खरीद लिया, जिसकी कीमत 100 रुपये थी।
कुछ दिनों बाद, सुबह करीब 3 बजे, उसे पता चला कि 25 लाख रुपये की लॉटरी का पहला इनाम उसी के नाम निकला है, लेकिन उसे इस बात पर यकीन नहीं हुआ। जब उसने फोन पर ‘गांधी ब्रदर्स’ से बात की, तो उनका जवाब था कि दुकान पर आओ, लॉटरी दिखाओ और अपना इनाम ले जाओ। जब वह अपने दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचा, तब भी उसे यकीन नहीं हो रहा था। इस दौरान उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विजता नौजवान निवासी गांव दीतवाल ने बताया कि वह धागा फैक्टरी में काम करता है और उसने व उसके भाई ने काम पर जाने दौरान 100 रुपए वाली लॉटरी खरीदी थी जिससे उन्हें 25 लाख रुपए का इनाम निकला। यह उन्हें तब पता चला जब काम करते हुए रात 3 बजे उन्होंने अचानक अपनी लॉटरी का नंबर चेक किया तो उसका पहला इनाम निकला जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि इस लॉटरी के पैसों से वह अपने मां-बाप की खुशियां खरीदेंगे और अपनी गरीबी दूर करने की कोशिश करेंगे।
‘गांधी ब्रदर्स’ के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान से कई लोगों को करोड़ों तक के इनाम भी निकलते हैं। इसलिए अगर कोई अपनी किस्मत अजमाना चाहता है तो वह लॉटरी खरीद सकता है। जैसे आज जोधावाली दुकान से नौजवान की लॉटरी निकली है। उन्होंने कहा कि हमेशा पॉजिटीव तरीके से टिकट डाले और यही सोचे कि उनकी ही लॉटरी निकलेगी। हमेशा भगवान पर भरोसा रखना चाहिए और मेहनत के पैसे की हमेशा बरकत होती है।