Punjab Govt AD
HomeInternationalपाकिस्तान में हुआ धमाका, नेता सहित 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान में हुआ धमाका, नेता सहित 5 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बलूचिस्तानः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए। वहीं पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कलात जिले में आईईडी धमाका हुआ। यह धमाका एक यात्री वैन में हुआ है। इस भीषण धमाके में वैन के परखच्चे उड़ गए।

बलूचिस्तान प्रांत के कलात जिले में हुए इस आईईडी धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक लोकल नेता, 2 महिलाएं और 2 बच्चे थे। वहीं 5 लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सरकार ने हाथ होने से इनकार किया है, लेकिन द रेसिस्टेन्स फ्रंट नाम के आतंकी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है, जो पाकिस्तान का ही आतंकी संगठन है और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के साथ ही आईएसआई के भी साथ मिलकर काम करता है। आतंकियों ने पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर हिंदू होने की पुष्टि करने पर मारा। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बढ़ रही है। इसी बीच पाकिस्तान में एक धमाके से हड़कंप मच गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -